Facebook Friends Ko Followers Me Kaise Badle - नया अपडेट

क्या आप भी चाहते हैं कि आपकी फेसबुक फ्रेंड्स आपके फॉलोवर्स बन जाए और आपकी प्रोफाइल एक इनफ्लुएंसर की तरह दिखे? अगर हां तो इस गाइड में हम आपको स्टेप बाय स्टेप समझाएंगे की फेसबुक फ्रेंड्स को फॉलोअर्स में कैसे बदले (facebook friends ko followers me kaise badle)।

facebook friends ko followers me kaise badle

फेसबुक पर फ्रेंड्स को फॉलोअर्स में बदलना एक स्मार्ट स्ट्रेटजी हो सकता है आपके लिए। इससे आपका प्रोफाइल का लुक सिर्फ चेंज नहीं होगा उसके साथ-साथ आप ज्यादा फॉलोअर्स को भी इंगेज कर सकते हैं।


अगर आप आपके फ्रेंड्स को फॉलोअर्स में बदलते हैं तो कोई भी आपको डायरेक्टली फॉलो कर सकता है।


अब बताते हैं कि फेसबुक फ्रेंड्स को फॉलोअर्स में बदलते कैसे तो इसके लिए आपको बस कुछ टिप्स को फॉलो करना होगा जो मैं आगे बताने वाला हूं।


एक्चुअली फेसबुक फ्रेंड्स को फॉलोअर्स से बदलने के लिए आपका जो अकाउंट टाइप है उसको चेंज करना होता है अर्थात पर्सनल अकाउंट को प्रोफेशनल अकाउंट में बदलना होता है तब जाकर आपको यह फीचर्स मिलता है।


तो चलिए ज्यादा समय बर्बाद ना करके यह जानते हैं कि आप कैसे फेसबुक में फ्रेंड्स को फॉलोअर्स में बदल सकते हैं।


Facebook mein friends ko followers mein kaise badle

facebook friends ko followers me kaise badle

  1. सबसे पहले आप फेसबुक प्रोफाइल (facebook Profile) पर जाए।
  2. एडिट प्रोफाइल के आगे 3 डॉट (Three Dot Icon) आइकन में क्लिक करें।
  3. अब टर्न ऑन प्रोफेशनल मोड (Turn on professional mode) ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
  4. फिर एक पॉप अप आएगा तो उसमें भी टर्न ऑन (Turn on) में क्लिक करें।
  5. आगे ऑडियंस सेटिंग में पब्लिक (Public) ऑप्शन को सेलेक्ट करें और नेक्स्ट (Next) में क्लिक करें।
  6. आगे आपको confirm करना है तो प्रोफेशनल मोड में कन्वर्ट हो जाएगा। और आपके प्रोफाइल में ऐड फ्रेंड की जगह पर फॉलो का बटन देखने लगेगा।


Facebook मे professional mode कैसे हटाये

अगर आपको फिर से फेसबुक में फॉलोअर्स बटन को हटाकर जो नॉर्मल पर्सनल फेसबुक अकाउंट है उसमें उसको कन्वर्ट करना है, अर्थात आप प्रोफेशनल अकाउंट को फिर से अगर पर्सनल अकाउंट में कन्वर्ट करना चाहते हैं तो नीचे का स्टेप फॉलो करें:

  1. फेसबुक प्रोफाइल में जाए।
  2. थ्री डॉट आइकन में क्लिक करे।
  3. स्क्रॉल डाउन करें और टर्न ऑफ प्रोफेशनल मोड ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
  4. अब आगे का जो ऑप्शन आएगा उसको आपके हिसाब से सेलेक्ट करके कंफर्म करें।


फेसबुक में टर्न ऑन प्रोफेशनल मोड ऑप्शन नहीं दिख रहा है?

अगर आपको फेसबुक प्रोफाइल पर थ्री डॉट में क्लिक करने के बाद turn on professional mode ऑप्शन नहीं दिख रहा है तो आप सबसे पहले अपने फेसबुक को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करके चेक करें।


अगर आपको इससे काम नहीं बनता तो आपको फेसबुक का हेल्प पेज पर जाकर आपकी प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट लेकर फीडबैक करना चाहिए जिसे वह ऑप्शन आपके प्रोफाइल में फ्यूचर में अवेलेबल हो जाए।


अंत में

आशा करते हैं अब आप बहुत आसानी से फेसबुक फ्रेंड्स को फॉलोअर्स में बदल सकते हैं। इसके लिए बस फेसबुक का जो पर्सनल अकाउंट है उसको प्रोफेशनल अकाउंट में बदलना होता है। बस ऊपर में दिए गए स्टेप्स को ठीक से फॉलो कीजिए तो आपको यह बहुत आसानी से हो जाएगा।


आशा करते हैं आपको यह स्टेप बाई स्टेप गाइड अच्छा लगा है। अगर हां तो आप जरूर इससे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें सपोर्ट करें।

टिप्पणियाँ